मान मेरा कहना ,नहीं तो पछतायेगा भजन लिरिक्स
मान मेरा कहना ,
नहीं तो पछतायेगा।
मिट्टी का खिलौना ,
मिट्टी में मिल जायेगा।
मात पिता तेरा,
कुटुंब कबीला।
विपदा पड़े पर ,
कोई ना किसी का।
एक दिन हंसा ,
अकेला उड़ जायेगा।
मिट्टी का खिलौना ,
मिट्टी में मिल जायेगा।
मान मेरा। ….
बेटा बेटा क्या करता है।
बेटा तेरा एक दिन ,
पडोसी बन जायेगा।
मिट्टी का खिलौना ,
मिट्टी में मिल जायेगा।
मान मेरा। ….
बेटी बेटी क्या करता है।
बेटी तेरी एक दिन ,
जवाई ले जायेगा।
मिट्टी का खिलौना ,
मिट्टी में मिल जायेगा।
मान मेरा। ….
पडोसी पडोसी क्या करता है।
पडोसी तो एक दिन ,
जला कर चला जायेगा।
मिट्टी का खिलौना ,
मिट्टी में मिल जायेगा।
मान मेरा। ….
धन दौलत तेरे,
कोठी रे बंगले।
इन से ममता ,
छोड़ दे पगले।
सब कुछ तेरा ,
यही रह जायेगा।
मिट्टी का खिलौना ,
मिट्टी में मिल जायेगा।
मान मेरा। ….
मनुस्ये जनम तूने,
पाया रे बन्दे।
करम ना कर तू ,
जग में गंदे।
जैसा बीज बोया तू ,
वैसा फल पायेगा।
मिट्टी का खिलौना ,
मिट्टी में मिल जायेगा।
मान मेरा। ….
क्यों करता है मेरा मेरा।
इस जग में बन्दे कुछ नहीं तेरा।
खाली हाथ आया है ,
खाली हाथ जायेगा।
मिट्टी का खिलौना ,
मिट्टी में मिल जायेगा।
मान मेरा। ….
मान मेरा कहना ,
नहीं तो पछतायेगा।
मिट्टी का खिलौना ,
मिट्टी में मिल जायेगा।
Tags:
मान मेरा कहना नहीं तो पछतायेगा अनुरोध आचार्य
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज
मिट्टी का खिलौना मिट्टी में मिल जाएगा Lyrics
मिट्टी का खिलौना भजन
मान मेरा कहना नहीं तो पछताएगा लिरिक्स
मान मेरा कहना नहीं तो पछताएगा मिट्टी का खिलौना मिट्टी में मिल जा
मिट्टी का खिलौना मिट्टी में मिल जाएगा Lyrics
क्यों घबराऊ मैं मेरा तो श्याम से नाता है अनिरुद्ध आचार्य जी का भजन
मिट्टी का खिलौना
मान मेरा कहना नहीं तो पछताएगा मिट्टी का खिलौना मिट्टी
मिट्टी का खिलौना मिट्टी में मिल जाएगा Lyrics